TEKLYNX International, जो अपने लेबलिंग सॉफ़्टवेयर समाधान और इंडस्ट्री के सबसे अच्छी ग्राहक सहायता के साथ कंपनियों को बेहतर बारकोडिंग में मदद करने के लिए विश्व स्तर पर जाना जाती है, ने आज़ फूड लॉजिस्टिक्स और सप्लाई एंड डिमांड चेन एक्ज़िक्यूटिव (SDCE) द्वारा इस वर्ष के टॉप सॉफ़्टवेयर और प्रौद्योगिकी पुरस्कार के विजेताओं में से एक के रूप में नामित होने की घोषणा की। यह अवॉर्ड मार्केट में नए सॉफ़्टवेयर या सप्लाई चेन क्षेत्र में मौजूदा कतनीकी समाधान की बढ़ोतरी को दिखाता है।
“हमारे लेबल प्रिंटिंग ऑटोमेशन समाधान SENTINEL को 2024 के सबसे बेहतर सॉफ़्टवेयर और तकनीकी प्रदाताओं में चुना जाना हमारे लिए गर्व की बात है,” TEKLYNX International के अध्यक्ष Thierry Mauger ने कहा। “हमारे हालिया सर्वे में लगभग आधे प्रतिभागियों ने कहा कि ऑटोमेशन आने वाले सालों में उनके बिज़नेस को सबसे अधिक लाभ देगा — और SENTINEL उसी दिशा में काम करता है।”
SENTINEL किसी भी डेटा को पहचान कर उसे अपने आप टेक्स्ट, बारकोड या इमेज में बदल देता है और लेबल टेम्पलेट में जोड़ देता है, जिससे किसी बिज़नेस सिस्टम से लेबल प्रिंटिंग शुरू की जा सकती है। यह खासतौर पर उस समय महत्वपूर्ण होता है जब मैन्युफ़ैक्चरिंग इकाइयों में SAP या Oracle जैसे सिस्टम से डेटा को लेबलिंग में जोड़ना होता है।
संचालन को और अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के लिए SENTINEL के सबसे नए वर्ज़न में सुधार किया गया है:
Marina Mayer, जो कि फ़ूड लॉजिस्टिक्स और सप्लाई और डिमांड चेन एक्ज़िक्यूटिव की एडिटर-इन-चीफ़ हैं, ने कहा, "इस वर्ष के नए सॉफ़्टवेयर और तकनीकी समाधानों की मुख्य थीम ऑटोमेशन, स्थायित्व, स्मार्ट तकनीक, सप्लाई चेन का अनुकूलन और जोखिम प्रबंधन रहीं। ये नए प्रोडक्ट्स और सुधार प्रोडक्ट्स को सप्लाई चेन में आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को आधुनिक बना रहे हैं, और मैं उन सभी विजेताओं के योगदान की सराहना करती हूं जो हमारी सप्लाई चेन की सुरक्षा, स्थायित्व और संरक्षा सुनिश्चित करते हैं।"
अगर आप TEKLYNX के लेबल प्रिंटिंग ऑटोमेशन समाधान के बारे में और जानकारी चाहते हैं, तो teklynx.com/sentinel पर विज़िट करेंl।
TEKLYNX International आपूर्ति श्रंखला को बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद करती है। आज, 170 से अधिक देशों में 750,000 से अधिक कंपनियां TEKLYNX एकीकृत बारकोड और RFID लेबल डिजाइन उत्पादों और इसके समाधानों के पीछे के लोगों पर भरोसा करती हैं ताकि बारकोड लेबलिंग संचालन कुशल, सटीक, सुरक्षित और उद्योग के अनुरूप बनाया जा सके। 30 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, TEKLYNX अपने विश्वसनीय सॉफ्टवेयर और बेहतर ग्राहक सपोर्ट के कारण वैश्विक लीडर है। TEKLYNX समुदाय दुनिया भर के उद्योगों में कंपनियों की मदद कैसे करता है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए, देखें teklynx.com अथवा कॉल करें अपने क्षेत्र में TEKLYNX को। TEKLYNX के साथ Barcode Better™।
© कॉपीराइट 2026 TEKLYNX CORPORATION SAS. सर्वाधिकार सुरक्षित।